Google पर ये तीन चीजों को न करें सर्च.. वर्ना होगी सीधे जेल

google, search, jail, child pornography, how bombs are made, abortion, public concern, punishment, news, abortion, khabargali

नई दिल्ली (khabargali) रोजाना लोग गूगल में कुछ न कुछ जरूर सर्च करते हैं। क्योंकि google में हर सवाल का जवाब मिल जाता है। हम आपको तीन ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें अगर आप गूगल पर सर्च करते हैं तो आपको जेल जाना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं इन 3 चीजों के बारे में जिन्हें गूगल पर सर्च करना आपको आज ही बंद करना होगा।

1. चाइल्ड पॉर्नोग्राफी

अगर आप चाइल्ड पॉर्नोग्राफी गूगल पर सर्च करते हैं तो आपको जेल जाना पड़ सकता है। भारत में सरकार ने इसको लेकर सख्त कानून बनाया है जो आपको पोस्को एक्ट के तहत जेल की हवा खिला सकता है। अगर आप गूगल पर ऐसा कुछ सर्च करते हुए पकड़े जाते हैं तो आपको 5 से 7 साल तक की जेल हो सकती है।

2. कैसे बनते हैं बम

ये भी एक सेंसिटिव इश्यू है। अगर आप गलती से भी गूगल पर सर्च कर लेते हैं कि बम कैसे बनाया जाता है तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है और आपको सुरक्षा एजेंसी के रडार में आ सकते हैं। साथ ही आपको जेल भी हो सकती है।

3. अबॉर्शन

अगर आप भी गर्भपात से जुड़ी जानकारी गूगल पर सर्च करते हैं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। इसके लिए भारत सरकार ने सख्त कानून बनाए हैं। यह डॉक्टर की मंजूरी के बाद ही संभव है। इसलिए इस तरह की कुछ भी सर्च न करें गूगल पर।