IMA-MSN छत्तीसगढ़ ने स्वास्थ्य मंत्री से की महत्वपूर्ण मुलाकात, UG मेडिकल प्रवेश प्रक्रिया एवं बॉन्ड नीति में सुधार हेतु सुझाव सौंपे

IMA-MSN Chhattisgarh held an important meeting with Health Minister Shyam Bihari Jaiswal, submitted suggestions for improving the UG medical admission process and bond policy, IMA MSN, Indian Medical Association Medical Students Network, Convener Shahdil Khusroo, Joint Secretary Devendra Nirala, Piyush Singh, Ravi Shankar Singh, Piyush Sahu, Pranjal Shukla and Shubham Sharma, Khabargali

रायपुर (खबरगली ) आज IMA-MSN छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ की UG मेडिकल प्रवेश (Counselling) प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल एवं छात्र-हितैषी बनाने हेतु विस्तृत सुझाव-पत्र प्रस्तुत किया। मंत्री जी ने पूर्व में IMA-MSN छत्तीसगढ़ से प्रवेश प्रक्रिया में आवश्यक सुधारों के संबंध में सुझाव मांगे थे। उसी क्रम में आज संशोधनों का विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। मंत्री जी ने बताया कि इन सभी सुझावों की समीक्षा कल स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक में की जाएगी तथा प्रस्तावों की प्रतिलिपि संबंधित विभागों को भेजकर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।

IMA-MSN छत्तीसगढ़ द्वारा प्रस्तुत प्रमुख सुझाव इस प्रकार हैं

1.प्रवेश प्रक्रिया के प्रत्येक चरण के लिए पर्याप्त समयावधि (Time Duration) सुनिश्चित की जाए। 

2. सभी जिला अस्पतालों में प्रवेश अवधि के दौरान मेडिकल बोर्ड की व्यवस्था की जाए, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थी अपने गृह जिले में ही मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र बनवा सकें।

3. काउंसलिंग प्रारंभ होने के पहले दिन से ही प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में काउंसलिंग समिति का गठन सुनिश्चित किया जाए, जिससे विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। 

4. प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के मार्गदर्शन हेतु हेल्प डेस्क स्थापित की जाए।

5. UG MBBS के ₹25 लाख के बॉन्ड को समाप्त करने अथवा अधिकतम ₹5 लाख तक सीमित करने की मांग रखी गई।

6. प्रवेश प्रक्रिया के दौरान अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के लिए बैठने, प्रतीक्षा एवं आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करने का प्रस्ताव रखा गया। 

7.बॉन्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की नोटरी संबंधी प्रक्रिया को सरल बनाने हेतु प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में अधिकृत नोटरी/विधिक सुविधा उपलब्ध कराने का सुझाव दिया गया, जिससे विद्यार्थियों को बाहर भटकना न पड़े।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भविष्य में UG बॉन्ड व्यवस्था को पूर्णतः समाप्त करने की दिशा में कार्य कर रही है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि प्रतिवर्ष लगभग 600 नियमित चिकित्सकों की भर्ती की व्यवस्था पर भी कार्य किया जा रहा है, जिसकी समीक्षा आगामी बैठक में की जाएगी।

IMA-MSN छत्तीसगढ़ को विश्वास है कि इन छात्र-हितैषी एवं जनहितकारी सुझावों पर सकारात्मक निर्णय लेकर राज्य की मेडिकल प्रवेश प्रक्रिया को और अधिक सुगम एवं पारदर्शी बनाया जाएगा।

बैठक में उपस्थित प्रतिनिधिगण

शाहदिल खुसरू – राज्य कन्वेनर, IMA-MSN छत्तीसगढ़ - डिमन निराला – राज्य जॉइंट सेक्रेटरी - रविशंकर सिंह – सब-कमेटी सदस्य - शिव शर्मा – सब-कमेटी 

Category

Related Articles