बिहार (खबरगली) बिहार के बेगूसराय से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां देर रात सत्ताधारी पार्टी JDU के नेता की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मामला छौड़ाही थाना क्षेत्र के पीरनगर गांव स्थित वार्ड नंबर-10 का है।
मृतक नेता की पहचान 37 वर्षीय नीलेश कुमार के रूप में हुई है जो कि हाल में पंचायत अध्यक्ष बने थे। नीलेश रात में अपने घर में सोए हुए थे तभी बदमाश उनके घर में घुस गए और उनकी हत्या कर के मौके से फरार हो गए।
परिजनों का कहना है कि निलेश कुमार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, इसके बावजूद भी उनके साथ इतनी नृशंस वारदात को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतक जदयू के सक्रिय जमीनी नेता और पूर्व प्रखंड अध्यक्ष थे। घटना के बाद ग्रामीणों में पुलिस की नाकामी को लेकर जबरदस्त आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर पुलिस का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है।
- Log in to post comments