
नई दिल्ली (khabargali) मेजर जनरल माधुरी कानित्कर को लेफ्टिनेंट जनरल की रैंक के लिए प्रमोशन दिया गया है। माधुरी कानित्कर इंडियन आर्म्ड फोर्स की तीसरी महिला अधिकारी हैं, जो लेफ्टिनेंट जनरल बनी हैं। वह डिफेंस स्टाफ में आर्मी मुख्यालय में तैनात की गई हैं जो कि यह चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के तहत आता है।
पति पत्नी दोनों को यह रैंक हासिल
बता दें कि मेजर जनरल माधुरी कानित्कर इससे पहले पुणे के आर्म्ड फोर्स मेडिकल कॉलेज की पूर्व डीन भी रह चुकी हैं। मेजर जनरल माधुरी कानित्कर और उनके पति लेफ्टिनेंट जनरल राजीव ऐसे पहले दंपति हैं, जिन्होंने सशस्त्र में यह रैंक हासिल की है। माधुरी कानित्कर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के तहत तैनात होंगी।
पहली लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. पुनिता अरोड़ा थीं
गौरतलब है कि पहली लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. पुनिता अरोड़ा थीं, सर्जन और वाइस एडमिरल और भारतीय नौसेना की पूर्व थ्री स्टार फ्लैग ऑफिसर थीं। वहीं, इस पद पर तैनात होने वाली दूसरी महिला एयर मार्शल पद्मावती बंदोपाध्याय थीं।
- Log in to post comments