मंत्री अकबर की अध्यक्षता में हुई चुनाव घोषणा-पत्र समिति की बैठक

Meeting of the Congress Manifesto Committee today under the chairmanship of Minister Mohammad Akbar at Rajiv Bhawan, Chhattisgarh,khabargali

रायपुर (khabargali) राजीव भवन में मंत्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में आज कांग्रेस घोषणा पत्र समिति की बैठक हुई। बैठक में श्री अकबर ने लोगों से मिले सुझाव पर समिति के सदस्यों से चर्चा की। मोहम्मद अकबर ने बताया कि प्रदेश में अधोसंरचना के विकास तथा आम जनता के हितों को ध्यान में रखकर चुनाव घोषणा-पत्र तैयार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ राज्य के निवासियों के हितों के लिए काम करने वाली पार्टी है। पिछली बार भी लोगों के हितों का ध्यान रखकर घोषणा-पत्र तैयार किया गया था।

चुनाव घोषणा-पत्र समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अकबर ने बताया कि प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों से लोग अपने सुझाव दें सकें इसलिए ई-मेल पर सुझाव लिए जायेंगे। बैठक के संबंध में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस जो कहती है वह करती है। इस बार भी कांग्रेस का घोषणा पत्र जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाला होगा। 2018 में कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र में किसान, आदिवासी, युवाओं, महिलाओं सभी से वायदा किया था और उसको पूरा किया। 2023 में हमारे घोषणा पत्र में हर वर्ग का पूरा ख्याल रखा जायेगा। जनता कांग्रेस के घोषणा पत्र और उनको किये गये वायदों को गंभीरता से लेती है तथा उस पर भरोसा भी करती है जनता जानती है कांग्रेस का घोषणा पत्र उसकी सरकार विजन डाक्यूमेंट होता है। हम आम आदमी को सशक्त बनाने योजना बनायेंगे।

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री बैज ने दावा किया है कि 2018 के चुनाव में पार्टी ने 36 वादे किए थे, इनमें से 34 पूरे कर लिए गए हैं। जबकि भाजपा ने तीन बार 2003, 2008, 2013 के चुनाव में भाजपा ने अपने घोषणा पत्र के फ्रंट पेजों में जो 31 वायदा किया था उसमें से 25 को पूरा नहीं किया। कांग्रेस और भाजपा में यही अंतर है। कांग्रेस के लिये घोषणा पत्र वायदा निभाने का पवित्र दस्तावेज होता है, भाजपा के लिये यह एक चुनावी हथियार मात्र होता है। भाजपा ने तीन चुनावों में 2003, 08, 13 में कुल 150 से अधिक वायदे किया था जिसमें से 30 प्रतिशत भी पूरा नहीं किया।

Category