मतदान से एक दिन पूर्व कांग्रेस को बड़ा झटका,दो दिग्गज कांग्रेसी नेताओं ने किया भाजपा प्रवेश

Big blow to Congress a day before polling, two big Congress leaders joined BJP, Dantewada Zila Panchayat Vice President Subhash Surana and Youth Congress State General Secretary Jograj Burad, Chhattisgarh, Khabargali

दंतेवाडा (khabargali) कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा प्रवेश का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कडी में गुरूवार यानी मतदान से एक दिन पहले दो कांग्रेस नेताओं ने भाजपा प्रवेश किया है। दंतेवाडा के जिपं उपाध्यक्ष सुभाष सुराना और यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जोगराज बुरड ने हाथ का साथ छोड कमल का दामन थाम लिया है। दोनों ही नेताओं ने राजधानी रायपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष भाजपा प्रवेश कर लिया है।

दोनों नेताओं ने बताया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश कर रहे हैं। राम मंदिर, धारा 370, छग का विकास और नक्सल मोर्चे पर सरकार के बेहतर कार्य से प्रभावित हैं। बता दें कि सुभाष और जोगराज लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के लिये काम कर रहे थे, इन दोनों का अचानक पार्टी छोडना कांग्रेस के लिये बडा झटका है। श्री सुराना ने बताया कि पीएम मोदी ने एक देश एक चुनाव संपन्न कराने की बात कही है, ये बेहद सराहनीय कदम है। इससे फिजूलखर्ची से बचा जा सकेगा। वहीं 2024 के घोषणापत्र में महिला आरक्षण से भी वे प्रभावित हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी के कार्यकाल में राष्ट्र का तेजी से विकास हुआ है और आर्थिक रूप से पिछले दस वर्षों भारत मजबूत हुआ है। श्री सुराना तीस साल कांग्रेस में रहे, तीन बार जनपद पंचायत उपाध्यक्ष और वर्तमान में वे जिला पंचायत के उपाध्यक्ष हैं। वोटिंग से एक दिन पूर्व इनका भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है।

Category