ओडिसी गुरु लकी मोहंती को परफार्मिंग आर्ट्स में मिला गोल्ड मेडल

Lucky Mohanty
Image removed.

30 वें दीक्षांत समारोह में ओड़िशा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल ने स्वर्ण पदक और उपाधि दे कर सम्मानित किया

रायपुर (khabargali) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कई वर्षों से ओडिसी नृत्य का प्रशिक्षण दे रहे लकी मोहंती ने  संभलपुर यूनिवर्सिटी के एम ए इन परफार्मिंग आर्ट्स ओडिसी 2017-2019 के पाठ्यक्रम में यूनिवर्सिटी टॉप कर गोल्ड मैडल हासिल किया है। उन्हें  बीजू पटनायक ऑडिटोरियम में आयोजित विश्वविद्यालय के 30 वें दीक्षांत समारोह में ओड़िशा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल ने स्वर्ण पदक और उपाधि दे कर सम्मानित किया।

प्रदेश के पहले ओडिसी डांसर जिन्हें मिला गोल्ड मैडल

लकी ओडिसी नृत्य में गोल्ड मैडल हासिल करने वाले छत्तीसगढ़ के पहले ओडिसी डांसर हैं। पद्मश्री कुमकुम मोहंती से ओडिसी का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लकी दूरदर्शन केंद्र के ए ग्रेड आर्टिस्ट हैं।

कई देशों में दे चुके अपने कला की प्रस्तुति

लकी मोहंती अपनी नृत्य कला की प्रस्तुति देशभर के अलावा अमेरिका, स्विट्ज़रलैंड, अर्जेंटीना, ब्रिटेन  आदि देशों में भी दे चुके हैं।

रायपुर में 10 सालों से दे रहे प्रशिक्षण

लकी विगत 10 वर्षों से रायपुर में ओडिसी के नए कलाकारों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनके कई शिष्य भी राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन कर चुके हैं। हाल ही में लकी की शिष्या राजनंदिनी ने ओडिसी नृत्य की राष्ट्रीय स्कॉलर शिप भी हासिल की है।