प्रदेश के 8 स्थानों में मध्यम से भारी बारिश ​के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather reports khabargali

रायपुर(khabargali)। मौसम विभाग ने प्रदेश के 8 स्थानों में मध्यम से भारी बारिश ​के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौमस विभाग के मुताबिक जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरबा, सरगुजा, ​कोरिया, मुंगेली और बिलासपुर शामिल है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश और उसके आसपास स्थित है। इसके साथ हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा मध्य ट्रोपोस्फेरिक लेवल तक स्थित है।

एक द्रोणिका पश्चिम राजस्थान से उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक दक्षिण हरियाणा, दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश, झारखंड, गंगेटिक पश्चिम बंगाल होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किमी ऊचाई तक बांग्लादेश में स्थित है।

20 जून को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि के साथ विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

Category

Other News