राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आए हाथी, असम में 8 की मौत, ट्रेन के 5 डिब्बे पटरी से उतरे

Elephant Runs Over Rajdhani Express, 8 Killed in Assam, 5 Coaches of Train Derailed hindi News latest News khabargali

असम (खबरगली) असम के होजई जिले में शनिवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में सैरांग–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 8 हाथियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा सुबह करीब 2:17 बजे चांगजुरई इलाके में हुआ, जब हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक पार कर रहा था।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेन का इंजन समेत 5 डिब्बे पटरी से उतर गए, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और ट्रैक पर हाथियों के शव देखकर सभी स्तब्ध रह गए। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

हादसे के चलते जमुनामुख–कम्पुर सेक्शन से गुजरने वाली कई ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है और ट्रैक की मरम्मत का काम जारी है। वन विभाग ने इसे वन्यजीवों के लिए गंभीर चेतावनी बताते हुए जांच शुरू कर दी है।

Category