शक्ति में BJP की बैठक में शामिल हुए लोकेश कांवड़िया, दिव्यांगजन योजनाओं की समीक्षा के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

Lokesh Kanwaria, Chairman of Chhattisgarh Government Disabled Finance Development Corporation, Shakti News, Shakti BJP Meeting, Chhattisgarh Disabled Finance Development Corporation, Disabled Scheme, Shakti Collectorate, Lokesh Kanwaria Shakti Pravas, Chandrapur Assembly, BJP Shakti, Chhattisgarh, Khabargali

शक्ति/रायपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ शासन दिव्यांगजन वित्त विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कांवड़िया ने 17 अगस्त को अपने प्रवास के दौरान शक्ति जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर भाजपा पदाधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दिव्यांगजनों के हित में संचालित योजनाओं की समीक्षा की और रोजगार के लिए दिए जाने वाले ऋण से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की।

Lokesh Kanwaria, Chairman of Chhattisgarh Government Disabled Finance Development Corporation, Shakti News, Shakti BJP Meeting, Chhattisgarh Disabled Finance Development Corporation, Disabled Scheme, Shakti Collectorate, Lokesh Kanwaria Shakti Pravas, Chandrapur Assembly, BJP Shakti, Chhattisgarh, Khabargali

जिला भाजपा शक्ति की बैठक में शामिल हुए लोकेश कांवड़िया

स्थानीय हटी धर्मशाला, शक्ति में आयोजित जिला भाजपा पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक में लोकेश कांवड़िया शामिल हुए। बैठक स्थल पर पहुंचने पर जिला भाजपा की ओर से उनका स्वागत किया गया। कांवड़िया शक्ति जिले के चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के संगठन प्रभारी भी हैं। बैठक के दौरान उन्होंने चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त की। साथ ही स्थानीय स्तर पर पार्टी की गतिविधियों और कार्यकर्ताओं से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

गिरिराज सेन बसोरा पहुंचे चेयरमैन लोकेश कांवड़िया

प्रवास के दौरान लोकेश कांवड़िया देर शाम स्टेशन रोड स्थित जिला गिरिराज सेन बसोरा पहुंचे। यहां उन्होंने संचालक अमरलाल अग्रवाल ठेकेदार से मुलाकात की। इस दौरान अमरलाल अग्रवाल एवं पंकज अग्रवाल पिंटू ने उनका स्वागत किया। कांवड़िया ने सामाजिक एवं दिव्यांगजनों के क्षेत्र में संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्हें 23 अगस्त को रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया गया।

Lokesh Kanwaria, Chairman of Chhattisgarh Government Disabled Finance Development Corporation, Shakti News, Shakti BJP Meeting, Chhattisgarh Disabled Finance Development Corporation, Disabled Scheme, Shakti Collectorate, Lokesh Kanwaria Shakti Pravas, Chandrapur Assembly, BJP Shakti, Chhattisgarh, Khabargali

कलेक्टोरेट कार्यालय शक्ति में अधिकारियों के साथ बैठक

लोकेश कांवड़िया ने शक्ति कलेक्टोरेट कार्यालय में भी बैठक की। इस दौरान कलेक्टर टोपनो सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में दिव्यांगजनों के कल्याण से संबंधित योजनाओं और उनके क्रियान्वयन को लेकर चर्चा हुई।

दिव्यांगजन कल्याणकारी योजनाओं की हुई समीक्षा

कांवड़िया ने कलेक्टर सहित समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ दिव्यांगजनों के हित में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। उन्होंने दिव्यांगजनों को रोजगार के लिए छत्तीसगढ़ शासन की ओर से दिए जाने वाले ऋण से संबंधित पुराने प्रकरणों की स्थिति पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नए ऋण से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की गई।

Lokesh Kanwaria, Chairman of Chhattisgarh Government Disabled Finance Development Corporation, Shakti News, Shakti BJP Meeting, Chhattisgarh Disabled Finance Development Corporation, Disabled Scheme, Shakti Collectorate, Lokesh Kanwaria Shakti Pravas, Chandrapur Assembly, BJP Shakti, Chhattisgarh, Khabargali

शासकीय विश्रामगृह शक्ति में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

शासकीय विश्रामगृह शक्ति पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकेश कांवड़िया का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी साझा की। कांवड़िया ने कार्यकर्ताओं से स्थानीय स्तर पर सरकार की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाने पर भी चर्चा की।

दिव्यांगजनों के रोजगार और ऋण योजनाओं पर फोकस

लोकेश कांवड़िया के शक्ति प्रवास में दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाओं, रोजगार के अवसर और ऋण सुविधाएं प्रमुख विषय रहे। अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेने के साथ पुराने ऋण प्रकरणों की स्थिति और नए ऋण से संबंधित प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई।

Category