150 कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थामा

150 Congressmen join BJP, Raipur, Bhilai, Chhattisgarh, Khabargali

रायपुर (khabargali) छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जिसके बाद से ही कांग्रेस को लगातार कई बड़े झटके लग रहे हैं। कांग्रेस के कई दिग्गज नेता और कई कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। इसी बीच आज भिलाई कश्तर से करीब 150 लोगों ने भाजपा का हाथ थामा है। बता दें कि बीते दिनों राजिम से 1600 कांग्रेस कार्यकर्ता और कोरबा से 1200 से ज्यादा कांग्रेसियों ने बीजेपी की सदस्यता ली थी।

प्राप्त जानकरी के मुताबिक, भिलाई क्षेत्र के 150 लोगों ने बीजेपी में प्रवेश किया है। दुर्ग सांसद विजय बघेल ने सभी लोगों का अपनी पार्टी में गमछा पहनाकर सवागत किया है। 150 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली और एक स्वर में मोदी मोदी के नारे लगाते हुए हर दिन में मोदी की बात कही। बता दे कि पार्टी की सदस्यता लेने वालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है।

Category