बर्ड फ्लू बीमारी की रोकथाम हेतु रैपिड रिस्पांस टीम गठित

Rapid Response, Bird Flu, Raipur, Directorate of Veterinary Services Chhattisgarh, Collector Dr. S.  Bharatidasan, Veterinary Surgeon Dr. JP Dhritalhara, Dr. Shailendra Khare, Dr. Narottam Chandrakar, Dr. Ramswaroop Verma, Dr. Vishnu Prasad Yadav, Dr.  Sanjay Jain, Dr. Padam Jain, Dr. Kiran Chaudhary, Dr. Sanjay Pandey, Dr. Ravindra Kumar Dahria and Dr. Mo.  Shahid Qureshi, Khabargali

रायपुर जिले के विकासखंडों और रायपुर शहर में बर्ड फ्लू पर रखेंगे नजर

रायपुर (khabargali) संचालनालय पशु चिकित्सा सेवाएं छत्तीसगढ़ द्वारा दिए गए मार्गदर्शन और कलेक्टर डाॅ एस. भारतीदासन के निर्देश पर बर्ड फ्लू बीमारी फैलने की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए रायपुर जिले में इसकी रोकथाम हेतु इसके सभी विकासखंडों और रायपुर शहर के लिए रैपिड रिस्पांस टीम (आर आर टी) गठित की गई है। आरंग विकासखंड की रैपिड रिस्पांस टीम में पशु चिकित्सा शल्यज्ञ डॉ जे पी धृतलहरे पशु चिकित्सालय आरंग (फोन नं-94255-55259) के साथ-साथ डॉ.शिवागी पटनायक, डाॅ नरोत्तम चन्द्राकर रहेंगे। इसी तरह धरसीवा विकासखंड की रैपिड रिस्पांस टीम में पशु चिकित्सा शल्यज्ञ डॉ शैलेन्द्र खरे(फोन नं-93000-72205) , पशु चिकित्सालय धरसींवा और डॉ. अशोक कुमार पटेल रहेंगे। तिल्दा विकासखंड की रैपिड रिस्पांस टीम में पशु चिकित्सा शल्यज्ञ डॉ. रामस्वरूप वर्मा (फोन नं-98264-33767), पशु चिकित्सालय तिल्दा और डॉ. विष्णु प्रसाद यादव रहेंगे। अभनपुर विकासखंड की रैपिड रिस्पांस टीम में पशु चिकित्सा शल्यज्ञ डॉ आर.के.सिंग (फोन नं-97274-04724) पशु चिकित्सालय अभनपुर और डॉ एच. आर ओगरे रहेंगे। रायपुर शहर की रैपिड रिस्पांस टीम में पशु चिकित्सा शल्यज्ञ डॉ. संजय जैन (फोन नं-94252-56554) जिला पशु चिकित्सालय रायपुर, डॉ. पदम जैन पशु चिकित्सालय अश्वनी नगर रायपुर डॉ.किरण चैधरी, डॉ. संजय पाण्डे , डॉ. रविन्द्र कुमार डहरिया और डॉ. मो. शाहिद कुरैशी रहेंगे।

Category