बस्तर महाराजा की कार हादसे का शिकार, टाटा मैजिक को मारी टक्कर, 12 लोग हुए घायल

बस्तर महाराजा की कार हादसे का शिकार,  टाटा मैजिक को मारी टक्कर, 12 लोग हुए घायल खबरगली  Bastar Maharaja's car met with an accident, Tata Magic collided, 12 people injured khabargali cg news hindi news cg big news latest news khabargali

धमतरी (khabargali) धमतरी जिले के खपरी-तेलीनसत्ती बायपास में बस्तर महाराजा कमलचंद्र भंजदेव की कार ने टाटा मैजिक को टक्कर मार दी। इस घटना में टाटा मैजिक वाहन में सवार 12 लोग घायल हो गए। इसमें से 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल धमतरी में जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार बस्तर महाराजा कमलचंद्र भंजदेव परिवार के साथ किसी काम से रायपुर जा रहे थे। इस दरम्यान खपरी और तेलीनसत्ती बायपास में टाटा मैजिक वाहन क्रमांक-सीजी-17-एच-2336 को पीछे से ठोकर मार दी। इससे टाटा मैजिक दूर जाकर पलट गई। सूचना है कि बस्तर महाराजा कमलचंद्र भंजदेव के वाहन में सवार एक अन्य को भी चोट आई है। टाटा मैजिक वाहन के घायलों को अस्पताल भिजवाने के बाद बस्तर महाराजा अपने एक अन्य साथी को इलाज के लिए रायपुर ले गए।

12 लोग हुए घायल

जिला अस्पताल में भर्ती घायल धनराज पटेल पिता इंद्रमन पटेल ने बताया कि वे सभी श्रद्धा मानस महिला मंडली ग्राम पंचायत पेरपार के रहने वाले हैं। रामधुनी कार्यक्रम की प्रस्तुति देने के लिए धरमपुरा रायपुर जा रहे थे। घर से दोपहर 12.30 बजे निकले थे। दोपहर 2.15 बजे खपरी-तेलीनसत्ती बायपास में सड़क हादसा हो गया। 

वाहन में सवार कोमिन गेडाम (40) पति देवेन्द्र गेडाम, टिकेन्द्र पटेल (16) पिता गुमान पटेल, नीलकमल साहू (22) पिता गोवर्धन साहू, महेश्वरी निर्मलकर (43) पति कोमल निर्मलकर, देवेश सार्वा (15) पिता धनपाल सार्वा, लोमस साहू (21) पिता गेस कुमार साहू, संजु ठाकुर (25) पिता अनिरूद्ध ठाकुर, शुभम (16) पिता शुभम और वेदकुमार (25) घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से वेदकुमार (25) और देवेश को गंभीर चोट आई है।

Category