भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, ग्रेटर नोएडा के हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

Indian cricketer Rinku Singh's father passes away, breathed his last in a Greater Noida hospital latest news hindi news big news khabargali

ग्रेटर नोएडा (खबरगली) भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह का आज सुबह निधन हो गया। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। इस दुखद खबर से परिवार और चाहने वालों में शोक की लहर है। इस समय रिंकू सिंह टीम इंडिया के साथ वर्ल्ड कप का हिस्सा हैं।

खानचंद्र सिंह की हमेशा यह इच्छा थी कि वह अपने बेटे रिंकू को दूल्हा बनते देखें। उन्होंने अपने बेटे के लिए कई सपने संजोए थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। बेटे की सफलता देखने वाले पिता उसकी शादी का सपना पूरा होते नहीं देख पाए। यह बात परिवार को अंदर तक तोड़ गई है।

रिंकू सिंह ने छोटे स्तर से क्रिकेट खेलना शुरू किया। कई बार उन्हें सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ा। अच्छे जूते और किट तक खरीदना मुश्किल था। लेकिन उनकी लगन और मेहनत ने उन्हें आगे बढ़ाया। धीरे-धीरे उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई। इसके बाद आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर वह स्टार क्रिकेटर बन गए। आज वह टीम इंडिया का हिस्सा हैं और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उनकी सफलता के पीछे उनके पिता का त्याग और संघर्ष सबसे बड़ा कारण रहा।

Category