भीषण गर्मी से लोगो के छुट रहे है पसीने, दिन का तापमान 45, रात का पारा 33 के पार पहुँचा…

People are getting rid of sweat from the scorching heat, day temperature 45, night temperature beyond 33, scorching sun, sun, heat wave, hot air, Chhattisgarh, Khabargali

10 जून तक गर्मी से मुक्ति मिल सकती है

रायपुर (khabargali) छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। भीषणता का अनुमान ऐसे भी लगा सकते हैं कि दिन डूबने के आधा-घंटा बाद भी तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रह रहा है। मंगलवार को मुंगेली में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दोपहर बाद यह प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। रायपुर में पारा 45 से कम होने का नाम नहीं ले रहा। लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।झुलसाने वाली गर्मी से लोगों को 10 जून तक मुक्ति मिल सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार से अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। साथ ही प्रदेश भर में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी बुधवार को भी जारी रही। राजस्थान व गुजरात से आने वाली गर्म हवा के चलते दिन के साथ रात में भी गर्म हवा चल रही है। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी बनी हुई है। बुधवार को सुबह से रायपुर समेत प्रदेश में मौसम शुष्क रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम अभी थोड़ा कमजोर पड़ गया है। इसके चलते संभव है कि 13 जून को छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने वाला मानसून दो-तीन दिन विलंब हो जाए।मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से रायल सीमा तक 0.9 किमी ऊंचाई तक है। दूसरी द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल के ऊपर हिमालय क्षेत्र, सिक्किम होते हुए 0.9 किमी ऊंचाई तक है। इनके प्रभाव से बुधवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने और गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। शाम को 7 बजे इसे 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया ।

छत्तीसगढ़ में हर एक-दो साल में यही ट्रेंड मौसम

विज्ञानियों के मुताबिक हर एक-दो साल के अंतराल में गर्मी और लू का यही ट्रेंड रहता है। 2021 में जून के शुरुआत से पहले ही प्री मानसून की बारिश हो रही थी। इसकी वजह से मानसून से पहले मौसम इतना गर्म नहीं हुआ। 2020 में भी जून का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं गया। लेकिन 2019 में रायपुर ने भीषण गर्मी झेली। उस साल 6 जून को ही तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस तक गर्म हो गया था। 2018 और 2017 में भी जून का अधिकतम 41 और 43 डिग्री तक ही रहा। लेकिन 2016 में चार जून को 44.1 डिग्री तापमान पहुंच चुका था। पिछले साल तक जून में छत्तीसगढ़ का रिकॉर्ड अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इस साल चार जून को मुंगेली 47.6 डिग्री सेल्सियस तक गर्म हो गया।

मंगलवार को प्रदेश के शहरों में ऐसा रहा अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को 47 डिग्री सेल्सियस के साथ मुंगेली सबसे गर्म स्थान रहा। उसके बाद 46.1 डिग्री सेल्सियस के साथ बलौदा बाजार दूसरे स्थान पर रहा। धमतरी में अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री और रायपुर 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजनांदगाव में भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। यह शहर सामान्य से 6 डिग्री तक अधिक गर्म रहा। बिलासपुर में 44.4, पेण्ड्रा रोड में 42.9 और अंबिकापुर में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। दुर्ग में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री और जगदलपुर में 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Category