चार प्रदेशों में नए भाजपा अध्यक्ष का ऐलान

Punjab, Sunil Jakhar, Jharkhand, Babulal Marandi, Telangana, G.  Kishan Reddy, Purandeshwari in Andhra Pradesh, Rajendra Atala, BJP, News,khabargali

नई दिल्ली (khabargali) भाजपा आलाकमान ने पंजाब, तेलंगाना, झारखंड और आंध्रप्रदेश में नए भाजपा अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। पंजाब में भाजपा ने पार्टी की कमान सुनील जाखड़ को सौंपी है। वहीं झारखंड में बाबूलाल मरांडी को पार्टी की कमान सौंपी गई है। तेलंगाना में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी की कमान जी. किशन रेड्डी को सौैंपी गई है। वहीं आंध्रप्रदेश में पुरंदेश्वरी को भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा भाजपा आलाकमान ने राजेंद्र अटाला को चुनाव प्रबंधन समिति का नए अध्यक्ष बनाया है।