CBSE 10वीं रिजल्ट :छत्तीसगढ़ में प्रगति ने किया टॉप

Pragati sathpathi

प्रदेश में बेटियों ने लहराया परचम

नई दिल्ली/रायपुर(khabargali) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सोमवार को 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए है। इस साल 13 छात्रों ने टॉप करते हुए 500 में से 499 अंक हासिल किए है। वहीं दूसरे क्रमांक पर 25 छात्रों ने दूसरी पोजिशन प्राप्‍त की है। इन्‍हें 498 अंक मिले हैं। वहीँ छत्तीसगढ़ से प्रगति सत्पथी ने टॉप किया है। 2018 की तुलना में इस साल CBSE के रिजल्ट में 4.40 फीसदी का इजाफा हुआ है। इस साल 91.10 फीसदी छात्र सफल हुए जबकि पिछले साल यह आंकडा 86.70 फीसदी था। वेंद्रम में 99.85%, चेन्‍नई में 99%, अजमेर में 95.89% छात्र सफल हुए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सीबीएसई दोपहर 3 बजे 10वीं के नतीजों की घोषणा करने वाली थी, लेकिन 2:30 के आसपास ही नतीजे घोषित कर दिए। उल्लेखनीय है कि बोर्ड द्वारा 10वीं का रिजल्‍ट www.cbseresults.nic.in और www.cbse.nic.in पर जारी किया गया है। इस बार 18 लाख बच्चों ने सीबीएसई से 10वीं की परीक्षा दी है।

ये हैं छत्तीसगढ़ की टॉप 6 बेटियां

छत्तीसगढ़ में रायगढ़ की प्रगति सत्पथी ने 500 में 497 अंक लेकर टाॅप किया है। दूसरे नंबर पर दंतेवाड़ा की नंदिनी साहा, तीसरे नंबर पर कोरबा की अनीशा सेन गुप्ता,चाैथे स्थान पर ट्विंकल साहू सोनाडीह, पांचवे नंबर रायपुर की आस्था मिश्रा, छटवें स्थान पर सरगुजा की सृष्टि चाैधरी रहीं।

Category

Related Articles