छत्तीसगढ़ी कॉमेडी जगत को बड़ा झटका, मशहूर हास्य कलाकार रामू यादव का निधन

Chhattisgarhi comedian Ramu Yadav passes away; wave of grief spreads. raipur chhattisgarh hindi news big news khabargali

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ी कला और मनोरंजन जगत के लिए गुरुवार का दिन बेहद दुखद रहा। अपनी शानदार कॉमेडी और सहज अभिनय से लाखों दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाने वाले छत्तीसगढ़ी हास्य कलाकार रामू यादव का निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म, रंगमंच और लोककला जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

रामू यादव ने अपनी सहज अभिनय शैली, ग्रामीण परिवेश से जुड़े हास्य और छत्तीसगढ़ी बोली के अनूठे अंदाज से लोगों के दिलों में खास पहचान बनाई थी। उन्होंने मंचीय प्रस्तुतियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और कॉमेडी वीडियो के माध्यम से वर्षों तक दर्शकों का मनोरंजन किया। उनकी कॉमेडी में सामाजिक संदेश और स्थानीय संस्कृति की झलक भी देखने को मिलती थी, जिससे वे हर वर्ग के लोगों के बीच लोकप्रिय थे।


 

Category