आरू साहू के रामभजन से भक्ति भक्तिमय हुआ गोंदवान महोत्सव
सुरता ग्रुप ने कर्मा और सुआ नृत्य से प्रदर्शित किया छत्तीसगढ़
रायपुर (khabargali) रायपुर के बीटीआई ग्राउंड में आयोजित गोंडवाना महोत्सव मेला में रविवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। दरअसल मां पीतांबरा जन सेवा समिति की ओर रायपुर में18 दिवसीय गोंडवाना महोत्सव मेला का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के 11वे दिन छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक गायिका आरू साहू, प्रदीप दास और सुरता ग्रुप की शानदार प्रस्तुति हुई। जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम को सुनने के लिए दर्शकों का भीड़ उमड़ पड़ा। एक ओर जहां आरू साहू और प्रदीप दास ने जहां अपनी गीतों से सभी को सभी का मनमोहन वहीं सुरता ग्रुप के 35 सदस्य कलाकारों ने अपने गीत और नृत्य पर सभी को झूमने पर मजबूर किया।
सुरता ग्रुप ने कर्मा, सुआ, देवार कर्मा, ददरिया नृत्य के माध्यम से छत्तीसगढ़ की झलकियां प्रस्तुत की वहीं उनके गीतों में भक्ति में भी छलक पड़ा, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। दर्शकों ने मेले में जहां खरीदारी की वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम का खूब आनंद उठाया।
कार्यक्रम के आयोजक वैभव सिंह सिसोदिया और सौरभ सिंह ने बताया कि यह मेल 22 तरफ तारीख तक आयोजित किया जा रहा है प्रवेश बिल्कुल निशुल्क है। इस मेले में हर दिन बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है वहीं हर दिन रंग रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है मैं महोत्सव के आखिरी दिन एक लाख दीपदान किया जाएगा। जहां सभी लोग आकर दीप ग्रहण कर सकते हैं।
नृत्य से प्रदर्शित की छत्तीसगढ़ की झलकियां
सुरता ग्रुप ने समूह नृत्य के माध्यम से छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को प्रदर्शित किया इसमें छत्तीसगढ़ के करमा, ददरिया, सुआ, पंथी और अनेक नृत्य प्रस्तुत किया इसके साथ ही अपने एकल नृत्य के माध्यम से छत्तीसगढ़ को धान के कटोरा को भी प्रस्तुत किया।
आरू साहू के राम गीत बदला माहौल
पर्ल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से छत्तीसगढ़ की लोक गायिका आरू साहू का मेले में मनमोहक प्रस्तुति हुई। आरू ने राम गीत, राम भजन सुनाकर वातावरण को भक्तिमय कर दिया। आरू साहू ने कम उम्र में गायकी की शुरुआत की लेकिन आज काफी प्रसिद्धि मिल चुकी है आरू ने छत्तीसगढ़ी के साथ हिंदी गाने भी गाई हैं उनका कई एल्बम सांग लांच हो चुका है।
चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने उकेरा हसदेव का दर्द
गोंडवाना महोत्सव में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में 40 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया इसमें दो ग्रुप में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था ग्रुप ए में 5 से लेकर 15 साल तक के बच्चे शामिल हुए वहीं ग्रुप बी में 16 साल से अधिक उम्र के बच्चे शामिल हुए इस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने कलर के माध्यम से हसदेव जंगल की कटाई को पन्नो पर उकेरा जिसमें बताया गया कि हसदेव की जंगल काटने से आमजन को कितना परेशानी होगी वही कई प्रतिभागियों ने राम मंदिर और राम सीता और राम दरबार को उगेरा। प्रतिभागियों की बेहतरीन कलाकारी से जज को जजमेंट करने में काफी मुश्किल हुई। सभी बच्चों ने एक से बढ़कर एक चित्र बनाए।
- Log in to post comments