ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर ने पॉलीथिन मुक्ति हेतू 12 सुत्रिय कार्ययोजना तैयार कर लिया प्रेस कान्फ्रेंस

Green Army organization, a 12-point comprehensive action plan, elimination of polythene, Amitabh Dubey, Shashikant Yadu, PK Sahu, Hardeep Kaur, Gurdeep Tuteja, Hitesh Diwan, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

रायपुर (khabargali) राजधानी में पॉलीथिन को समाप्त करने हेतु ग्रीन आर्मी संस्था द्वारा एक व्यापक रणनीति बनाई गई है जिसे 1 दिसम्बर से प्रारंभ करके तब तक चलाया जायेगा जब तक की रायपुर से पॉलीथिन समाप्त न हो जाये। संस्था के जन संपर्क अधिकारी शशीकान्त यदु ने बताया कि इस संपूर्ण योजनाओं को विधिवत ढंग से लागू करने हेतू 12 सूत्रीय एक व्यापक कार्ययोजना तैयार किया है। जो कि रायपुर शहर को पॉलीथिन मुक्त करने में सहायक सिद्ध होंगे। ज्ञात हो रायपुर शहर को पॉलीथिन मुक्त करने हेतु संस्था लगातार अभियान चला रही है।

सप्ताहिक योजना:-

1. प्रत्येक सोमवार :- संस्था द्वारा प्रत्येक सोमवार रायपुर के मुख्य 21 जिम्मेदार अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन का कार्य किया जा रहा है।

2. प्रत्येक मंगलवार:- छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री राज्यपाल एवं पर्यावरण तथा नगरी प्रशासन मंत्री को ज्ञापन।

3. प्रत्येक बुधवार:- ग्रीन आर्मी के सदस्यों एवं रायपुर के जनमानस को इस मुहीम से जोंडने हेतु शाम 6ः30 बजे विचार गोष्ठी का आयोजन।

4. प्रत्येक गुरूवार:- शहर के किसी भी एक महाविधालय में पॉलीथिन मुक्ति हेतु संकल्प कार्यक्रम।

5. प्रत्येक शुक्रवार:- शहर के किसी भी एक स्कूल में पॉलीथिन मुक्ति हेतु संकल्प कार्यक्रम।

6. प्रत्येक शनिवार:- शहर के किसी भी एक बाजार में जन-जागरण, नंगाडा वादन रैली।

7. प्रत्येक रविवार:- प्रत्येक जोन के द्वारा अपने अपने जोन के घरों, दुकानों,एवं हाउसिंग सोसायटीस, में कपडे का थैला एवं स्टीकर वितरण।

मासिक योजनाः-

1. प्रेस कान्फ्रेंस:- प्रत्येंक माह के अंत में ग्रीन आर्मी सेन्ट्रल कोर कमिटी द्वारा।

2. विभिन्न समाजों की बैठक:- शहर के प्रमुख धर्म गुरूओं के द्वारा।

3. व्यापारियों नगर निगम अधिकारियों की बैठक महापौर के द्वारा।

4. सीधी कार्यवाही:- शहर के किसी भी एक बाजार में सीधी कार्यवाही नगर निगम कमिश्नर द्वारा।

5. विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ ग्रीन आर्मी की टीम का कार्य सहभामगिता अुनबंध:- रायपुर कलेक्टर के द्वारा।

संस्था के संस्थापक अमिताभ दुबे ने बताया कि यह सारे कार्य नियमित रूप से लगातार तब तक जारी रहेगें जब तक की हमारा रायपुर शहर पॉलीथिन से मुक्त न हो जाये। इसके अलावा संस्था द्वारा 3 दिसंबर शुक्रवार को प्रातः 7 बजे सायकल रैली निकाली जायेगी तथा 6 दिसंबर सोमवार से धरना स्थल पर 11 दिवसीय पॉलीथिन मुक्त रायपुर हेतु संध्या 5 से 7 सत्याग्रह के आयोजन की भी योजना है। आज के प्रेस कान्फ्रेस में मुख्य रूप से संस्था के संस्थापक अमिताभ दुबे , शशीकांत यदु, पी.के साहू, हरदीप कौर, गुरदीप टुटेजा हितेश दिवान उपस्थित रहे।