होम आइसोलेशन की मॉनिटरिंग की व्यवस्था को चुस्त करने के निर्देश

Corona, Home Isolated Patient, Ravindra Choubey and Health Minister Singhdev, Pandemic Act, Ambulance, Collector Dr. S. Bhartidasan, Raipur, Khabargali

होम आइसोलेटेड मरीजों को आपात स्थिति में एम्बुलेंस व्यवस्था या अन्य किसी मदद के लिए फोन नम्बर जारी

रायपुर (khabargali) रायपुर जिले में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री रविंद्र चौबे एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु बैठक ली । बैठक में होम आइसोलेशन की मॉनिटरिंग की व्यवस्था,मुख्यमंत्री द्वारा कोरोना संक्रमण की प्रचार की रोकथाम के लिए परिस्थिति अनुरूप कलेक्टर को लॉकडाउन के संबंध में निर्णय लेने के निर्देश, दिए गए। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से टीकाकरण ,टारगेट ग्रुप को वैक्सीन लगाने, मानव संसाधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, रायपुर जिले में अन्य जिलों का भी दबाव, भीड़भाड़ एवं बाजार को कैसे नियंत्रित किया जाए, कोविड-एप्रोप्रियेट बिहेवियर ,प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सख्ती बरतने की जरूरत, एनजीओ की मदद लेने, टेस्ट किट एवं टीका के लिए वैक्सीनेशन की उपलब्धता, ग्रामीण अंचल की स्थिति अस्पतालों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

होम आइसोलेशन की मजबूत व्यवस्था पर जोर

बैठक में होम आइसोलेशन की व्यवस्था को ओैर मजबूत करने को कहा गया है। होम आइसोलेशन मे रह रहे मरीजों की समुचित मानिटरिंग की जाए और समय पर उन्हे दवाई मिल जाए,यह भी आवश्यक है। ं आपको बता दें कि होम आइसोलेशन की अनुमति के उपरांत बाहर घूमते पाए जाने वाले कोरोना मरीज एवं उनके परिजनों पर महामारी अधिनियम के तहत एफआइआर दर्ज किए जाएंगे।

कलेक्टर डॉ एस.भारतीदासन के निर्देश पर होम आइसोलेशन वाले मरीजों को आपात स्थिति में हॉस्पिटल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस व्यवस्था की गई है इसके लिए तीन शिफ्टों में अधिकारियों की डयुटी लगाई गई है। किसी भी सहायता के लिए जिला प्रशासन की ओर से फोन नंबर भी जारी किया गया है।

सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक इन्हें फोन लगाएं

श्री कुन्दन सिंह डी.पी.एम., एन.आर.एल जिला पंचायत 86760-56184 या श्री शिवेन्द सिंह डी.पी.एम., एन.आर.एल जिला पंचायत, 98930-61946 से संपर्क किया जा सकता है।

दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक के लिए ये अधिकृत

श्री ए.ओ. लॉरी उप संचालक रोजगार या 94063-46840 या श्री डी.के. सिंह उप संचालक मत्स्य पालन विभाग 88397-78979 से संपर्क किया जा सकता है।

शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक इन्हें फोन करें

श्री सी.एल शर्मा सहा. परियोजना अधि. साक्षर भारत 98279-58846 या श्री लोकेश वर्मा प्रभारी पढऩा बढऩा अभियान धरसीवां 99774-51981 से संपर्क किया जा सकता है।

यहाँ भी कॉल कर सकते हैं

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर कार्यालय, रायपुर के कंट्रोल रूम में होम आईसोलेशन के दौरान किसी भी सहायता के लिए संपर्क किया जा सकता है। कंट्रोल रूम का फोन नं 75661-00284, 75661-00283 और 75661-00285 है। जिला प्रशासन, रायपुर ने जिले के सभी नागरिकों से सतर्क रहनेें, जागरूक रहने, कोविड प्रोटोकोल का पालन करने और सुरक्षित रहने की अपील की है।