नायब सिंह सैनी अब हरियाणा के नए सीएम

Naib Singh Saini is now the new CM of Haryana, Manohar Lal, Khabargali

अंबाला (khabargali) लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। मनोहर लाल ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं हाईकमान के निर्देश पर कुरुक्षेत्र सांसद और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी को हरियाणा सीएम की कमान सौंपी गई है।

कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी ओबीसी समुदाय से आते हैं। उन्हें अक्टूबर 2023 में हरियाणा बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। नायब सैनी ने अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत साल 1996 में की। वहीं, साल 2000 तक उन्हें हरियाणा महासचिव के साथ काम किया। प्रदेश की राजनीति में नायब सैनी का काफी दबदबा रहा है। उन्हें साल 2014 में नारायणगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा के सदस्य के रूप में चुना गया था।