राजा देवव्रत सिंह की पत्नी रानी विभा देवब्रत सिंह ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल व कांग्रेस पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

Queen Vibha Devbrata Singh, wife of Raja Devvrat Singh, made serious allegations against former CM Bhupesh Baghel and Congress party, Khairagarh, Chhattisgarh, Khabargali

रायपुर (khabargali) लोकसभा चुनाव के बीच इन दिनों लगतार ही राजनैतिक नेताओं के बीच वाद विवाद चल रहा हैं। ताजा मामला राजनांदगांव के लोकसभा चुनाव का बताया जा रहा है। जिसमें खैरागढ़ के पूर्व कांग्रेस विधायक स्व. देवव्रत सिंह की पत्नी विभा सिंह ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम बघेल पर इस दौरान कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

विभा सिंह ने वीडियो जारी कर कहा कि भूपेश बघेल और यशोदा वर्मा चुनाव में देवव्रत सिंह की तलाकशुदा पत्नी पद्मा देवी को वर्तमान पत्नी बताकर वोट बटोरने के लिए जनता को धोखा दे रहे हैं। उन्होंने पूर्व सीएम बघेल पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब देवब्रत सिंह कांग्रेस में थे तब खून के आंसू रुलाया गया था जिसके चलते उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया और आज उनके नाम का इस्तेमाल करके फायदा उठाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी और पद्मा ने मिलकर महल में बलवा करवाया। कांग्रेस पार्टी के गुंडों ने तोड़फोड़ कर मुझपर जानलेवा हमला करवाया। रानी विभा देवव्रत सिंह ने चुनाव आयोग से शिकायत करने की बात भी कही है।

जानें कौन हैं विभा सिंह

 छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले का राज परिवार वाद विवाद को लेकर काफी चर्चाओं में रहती हैं। दरसअल यह विवाद का मामला राजा देवव्रत सिंह के निधन के बाद से ही इसकी शुरुआत हुई थी। बता दें कि राजा देवव्रत सिंह खैरागढ़ के पूर्व विधायक थे। राजा देवव्रत सिंह के जिसकी संपत्ति को लेकर उनकी पहली पत्नी पद्मा सिंह व उनकी दूसरी पत्नी विभा सिंह के बीच इस दौरान काफी विवाद चल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक देवव्रत सिंह कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राजनांदगांव से सांसद रहे थे।

संपत्ति को सील करने की अपील

 वहीं उनकी पद्मा सिंह से उनका तलाक सितंबर 2016 में तलाक हो गया था। आपसी समझौत कर इन दोनों ने तलाक लिया था। जिसके बाद उन्हें अपनी पत्नी को 11 करोड़ रुपए चुकानई पड़ी थी। इसके बाद उनकी शादी विभा सिंह हुई थी। वहीं इसके बाद दिसंबर 2016 में देवव्रत सिंह का निधन हो गया। असाइनमेंट के निधन के तुरंत बाद उनकी दोनों पत्नियों के बीच संपत्ति को लेकर वाद विवाद होने लगा हैं। इसके बाद उनकी पत्नी विभा सिंह ने प्रशासन से उनकी संपत्ति को सील करने की अपील की थी। यह मामला अभी भी न्यायालय में लंबित है।

Category