सीनियर एशियन म्यूथाई चैंपियनशिप में भाग लेने रायपुर से भावजोत और शुभम विएतनाम रवाना

Bhavjot and Shubham left for Vietnam from Raipur to participate in Senior Asian Muay Thai Championship, Chhattisgarh, Khabargali

छत्तीसगढ़ से चयनित मात्र दोनो खिलाड़ी विवेकानंद मार्शल आर्ट्स एकेडमी रायपुर के

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ के खेल जगत में म्यूथाई खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन निरंतर जारी है। हाल ही में विश्व म्यूथाई चैंपियनशिप अंटालिया (टर्की) में दन्तेवाड़ा की कु टिकेश्वरी साहू के काँस्य पदक जीतकर आने के बाद अब छत्तीसगढ़ के दो पुरुष खिलाड़ी एशियन म्यूथाई चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा दिखाने विएतनाम जा रहे है। Thai Nguyen Province विएतनाम में 20 - 26 जून 2025 को होने जा रही सीनियर एशियन म्यूथाई चैंपियनशिप में भाग लेने रायपुर के शुभम कुमार निषाद और भावजोत सिंह कोहली आज ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से कोलकाता रवाना हुए जहाँ वे 29 सदस्यीय भारतीय म्यूथाई दल के साथ UMAI के महासचिव श्रीराम चौधरी के नेतृत्व में 19 जून की रात्रि विएतनाम रवाना होंगे।

उल्लेखनीय है कि 29 सदस्यीय भारतीय म्यूथाई दल में छत्तीसगढ़ से चयनित मात्र दोनों खिलाड़ी देवेन्द्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद मार्शल आर्ट्स एकेडमी & फिटनेश सेन्टर के संचालक अमन यादव (भाजपा प्रदेश कला एवँ खेल प्रमुख) के शिष्य है। दल्लीराजहरा निवासी शुभम वर्तमान में विवेकानंद मार्शल आर्ट्स एकेडमी में सहायक प्रशिक्षक है।

Bhavjot and Shubham left for Vietnam from Raipur to participate in Senior Asian Muay Thai Championship, Chhattisgarh, Khabargali

रायपुर रेल्वे स्टेशन में दोनो खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देने राज्य म्यूथाई संघ के महासचिव अनीस मेमन, विवेकानंद मार्शल आर्ट्स एकेडमी के संचालक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अमन यादव, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिव्या अग्रवाल, राष्ट्रीय खिलाड़ी आर्यन पटेल, आदित्य सोलंकी, भार्गवी उइके, शिवानी वर्मा सहित खिलाड़ियों के परिजन उपस्थित थे।

Related Articles