तहि बनबे मोर दुल्हनियां: छत्तीसगढ़ी सिनेमा की नई पेशकश, 14 अगस्त से YouTube पर घर बैठे देखें फिल्म

Tahi Banbe Mor Dulhaniya Film, Chhattisgarhi Film 2026, Chhattisgarhi Film on YouTube, Dilesh Sahu Film, Producer and Director of the Film Neeraj Verma, Creative Producer Jyotiraditya Verma, Anikriti Chauhan Film, N V Entertainment, Chhattisgarhi Film Release, Raipur, Khabargali

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ी सिनेमा प्रेमियों के लिए 14 अगस्त 2026 की शाम खास हो गई है। N V एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी मल्टी स्टार छत्तीसगढ़ी फिल्म “तहि बनबे मोर दुल्हनियां” अब दर्शकों के लिए रिलीज हो चुकी है। फिल्म को 14 अगस्त की शाम 6 बजे N V एंटरटेनमेंट के YouTube चैनल पर रिलीज किया गया है। खास बात यह है कि फिल्म को दर्शक अब घर बैठे पूरे परिवार के साथ मुफ्त में ऑनलाइन देख सकते हैं। फिल्म के गाने रिलीज से पहले ही N V एंटरटेनमेंट के YouTube चैनल पर दस्तक दे चुके हैं और उन्हें दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। अब फिल्म की कहानी, एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और छत्तीसगढ़ की खूबसूरत लोकेशन दर्शकों के सामने है।

तहि बनबे मोर दुल्हनियां में क्या है खास?

फिल्म को सिर्फ एक पारिवारिक कहानी तक सीमित नहीं रखा गया है। इसमें एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा का ऐसा मिश्रण तैयार किया गया है, जिसे छत्तीसगढ़ी दर्शकों के साथ-साथ अर्बन ऑडियंस को ध्यान में रखकर बनाया गया है। फिल्म में एक्शन स्टार दिलेश साहू का जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा, वहीं अनिकृति चौहान एक अलग अंदाज और नए किरदार में नजर आएंगी। मल्टी स्टार कास्ट फिल्म को और खास बनाती है।

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

“तहि बनबे मोर दुल्हनियां” में दिलेश साहू और अनिकृति चौहान के साथ जीत शर्मा, अनिल शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, विक्रम राज, उपासना वैष्णव, अंकित सिंह देव, हेमा शुक्ला, अंशुल अवस्थी, संगीता निषाद, बोचकू और पूजा देवांगन प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

ग्रामीण छत्तीसगढ़ की खूबसूरती को पर्दे पर दिखाने की कोशिश

फिल्म की सबसे दिलचस्प बात इसकी लोकेशन और छत्तीसगढ़ को देखने का नजरिया है। फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर ज्योतिरादित्य वर्मा के अनुसार, छत्तीसगढ़ी सिनेमा को राज्य से बाहर पेश करते समय अक्सर ग्रामीण और अर्बन छत्तीसगढ़ की विविधता पूरी तरह सामने नहीं आ पाती। इसी सोच के साथ फिल्म में ग्रामीण छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता और बदलते विकास की तस्वीर को कहानी के साथ जोड़ने का प्रयास किया गया है।

अर्बन ऑडियंस तक पहुंच बनाने की कोशिश

निर्माण टीम का उद्देश्य छत्तीसगढ़ी फिल्म को केवल पारंपरिक दर्शकों तक सीमित न रखकर शहरों की युवा और अर्बन ऑडियंस से भी जोड़ना है। फिल्म की तकनीकी गुणवत्ता और सिनेमेटिक ट्रीटमेंट पर विशेष ध्यान इसी दिशा में उठाया गया कदम बताया गया है।

मुंबई में हुआ फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन

फिल्म की निर्माता एवं निर्देशिका नीरा वर्मा ने बताया कि फिल्म को तकनीकी रूप से बेहतर बनाने के लिए पोस्ट प्रोडक्शन के स्तर पर भी विशेष तैयारी की गई है। “तहि बनबे मोर दुल्हनियां” का पोस्ट प्रोडक्शन का काम प्राइम फोकस मुंबई और जैम 8 मुंबई में किया गया है। फिल्म में ग्रेडिंग, बैकग्राउंड म्यूजिक (BGM) और फॉली पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे फिल्म को ज्यादा सिनेमेटिक अनुभव देने की कोशिश की गई है।

छत्तीसगढ़ी सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने का सपना

क्रिएटिव प्रोड्यूसर ज्योतिरादित्य वर्मा का कहना है कि उनका व्यक्तिगत प्रयास छत्तीसगढ़ी सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का है, ताकि युवा पीढ़ी भी अपनी क्षेत्रीय फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े और छत्तीसगढ़ी फिल्मों के प्रति नया आकर्षण पैदा हो। फिल्म की टीम का मानना है कि बेहतर तकनीक, मजबूत कहानी और छत्तीसगढ़ की स्थानीय संस्कृति व प्राकृतिक खूबसूरती को साथ लेकर क्षेत्रीय सिनेमा को नए दर्शक वर्ग तक पहुंचाया जा सकता है।

परिवार के साथ घर बैठे देख सकते हैं फिल्म

“तहि बनबे मोर दुल्हनियां” अब N V एंटरटेनमेंट के YouTube चैनल पर उपलब्ध है। ऐसे में छत्तीसगढ़ी सिनेमा के दर्शक बिना सिनेमाघर जाए घर बैठे परिवार के साथ फिल्म का आनंद ले सकते हैं। फिल्म देखने के लिए N V एंटरटेनमेंट के YouTube चैनल पर जाएं, चैनल को सब्सक्राइब करें और बेल आइकॉन दबाएं।