राज्य

कबीरधाम/रायपुर (खबरगली ) भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर एवं भारतीय जैन संघटना, छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में कबीरधाम में निःशुल्क विशाल दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया शामिल हुए। कार्यक्रम में राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शिविर में दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार बैसाखी, ट्राईसाइकिल, कैलिपर्स, कृत्रिम हाथ-पैर, श्रवण यंत्र, व्हीलचेयर सहित विभिन्न सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किए गए। इन उपक