'मन की बात' से मिला आत्मनिर्भरता और राष्ट्रसेवा का महामंत्र: रायपुर के शंकर नगर मंडल में दिखा खास उत्साह
रायपुर (खबरगली ) देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय एवं प्रेरणादायी रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' (Mann Ki Baat) के 136वें संस्करण को लेकर देशभर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उत्तर विधानसभा अंतर्गत शंकर नगर मंडल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के स