1 लड़ रहा जिंदगी की जंग खबरगली A speeding Bolero hit two bikes

उन्नाव (खबरगली) उन्नाव जिले में बीती रात रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां तेज रफ्तार बोलेरो ने 2 बाइक को जोरदार ठोकर मारी। हादसे में बाइक सवार 4 युवकों की मौत हो गई। 

वहीं एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

बता दें कि घटना बेहटा मुजावर क्षेत्र में गोस्वा पुल और मटुकरी गांव के बीच उस वक्त घटी, जब 2 बाइक पर सवार होकर 5 युवक एक बारात में शामिल होने जा रहे थे।