धुले (खबरगली) मुंबई-आगरा हाईवे पर कई वाहनों की भीषण दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई जबकि 26 लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसा सोमवार तड़के धुले के लालिंग घाट में हुआ। इस दर्दनाक हादसे में 26 लोग घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, सबसे पहले एक डंपर की टक्कर ट्रक से हुई। हादसे के बाद टोल कर्मचारी और स्थानीय लोग घायलों को बचाने में जुटे थे। तभी मध्य प्रदेश से आ रही एक तेज रफ्तार यात्री बस बेकाबू हो गई और पहले से क्षतिग्रस्त वाहनों से जा टकराई।
- Today is: