69 वर्षों की विरासत: रथयात्रा पर अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स का महा-ऑफर

रायपुर (खबरगली ) भगवान जगन्नाथ की पावन रथयात्रा के शुभ अवसर पर मध्य भारत के प्रतिष्ठित आभूषण विक्रेता अनोपचंद तिलोकचंद (एटी) ज्वेलर्स अपने स्थापना का 69वां वर्ष मना रहा है। वर्ष 1957 में रथयात्रा के ही पावन दिन शुरू हुई इस संस्था ने शुद्धता, पारदर्शिता और अटूट विश्वास के दम पर बाजार में अपनी एक खास पहचान बनाई है। इस दोहरे उत्सव को यादगार बनाने के लिए एटी ज्वेलर्स अपने सभी शोरूम में 16 से 26 जुलाई तक विशेष 'रथयात्रा स्पेशल ऑफर' लेकर आया है।