अदाणी फाउंडेशन की उपलब्धि: जवाहर नवोदय विद्यालय में नौ का चयन तिल्दा ग्रामीण क्षेत्र की 14 में से 9 सीटों पर अदाणी नवोदय कोचिंग सेंटर के विद्यार्थी चयनित

तिल्दा ग्रामीण क्षेत्र की 14 में से 9 सीटों पर अदाणी नवोदय कोचिंग सेंटर के विद्यार्थी चयनित

रायपुर (खबरगली ) अदाणी पावर लिमिटेड, रायपुर की सामाजिक सरोकार शाखा अदाणी फाउंडेशन की ओर से तिल्दा विकासखंड के 12 ग्रामों में संचालित जेएनवी (जवाहर नवोदय विद्यालय) कोचिंग सेंटर ने इस वर्ष उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। केंद्र से नौ विद्यार्थियों का रायपुर के माना स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन हुआ है। तिल्दा ग्रामीण क्षेत्र के लिए निर्धारित 14 सीटों में से 9 सीटों पर अदाणी फाउंडेशन के कोचिंग सेंटर के विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जो इस पहल की प्रभावशीलता को