बीच सड़क आग का गोला बनी चलती कार

रायपुर (खबरगली) रायपुर के तेलीबांधा इलाके में रविवार की रात एक बेहद भयावह हादसा टल गया। रिंग रोड पर अग्रसेन चौक के पास एक चलती सुमो ग्रैंड अचानक धू-धू कर जलने लगी। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और बीच सड़क पर चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के मुताबिक, कार में सवार सभी लोग झारखंड के निवासी हैं। वे राजधानी से गुजर रहे थे, तभी अचानक इंजन से धुआं उठने लगा। जब तक चालक कुछ समझ पाता, आग की लपटों ने पूरी गाड़ी को अपनी आगोश में ले लिया। कार के भीतर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में दरवाजे खोलकर बाहर छलांग लगाई और अपनी जान बचाई।

स्वाहा हो गई कार