bus overturned on highway

नई दिल्ली (khabargali) दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग शहर में दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां एक बस के पलट जाने से 12 लोगों की मौत की खबर है। वही 45 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस की टीम राहत बचाव कार्य में जुट गई है।

बस जोहान्सबर्ग के पूर्व में स्थित टाउनशिप कैटलहोंग से लोगों को ले जा रही थी। दुर्घटना स्थल से 9 पुरुषों और 3 महिलाओं के शव बरामद किए गए हैं। दुर्घटना में कोई अन्य वाहन शामिल नहीं था और अधिकारी अभी तक कारण का पता नहीं लगा पाए हैं। पुलिस जांच कर रही है।