CGBSE 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा रद्द

रायपुर (खबरगली)  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड की हिंदी विषय की परीक्षा को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है. यह कड़ा फैसला परीक्षा से एक दिन पहले सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र के तेजी से वायरल होने और लीक की पुष्टि होने के बाद लिया गया है।