छत्तीसगढ़ में 'खोता' बचपन: देश के टॉप-6 राज्यों में शामिल

रायपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ में बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक डरावनी तस्वीर सामने आई है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ताजा ‘मिसिंग चिल्ड्रन’ रिपोर्ट के अनुसार, लापता बच्चों के मामले में छत्तीसगढ़ देश के टॉप-6 राज्यों में शुमार हो गया है। आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में पिछले 13 महीनों (1 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2026) के भीतर कुल 982 बच्चे गायब हुए, जिनमें से 400 बच्चों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।