died suddenly due to heart attack

रायपुर (khabargali) जनतंत्र न्यूज के छत्तीसगढ़ प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार नितिन चौबे का शुक्रवार को दोपहर दिल का दौरा पडऩे से आकस्मिक निधन हो गया है। उन्हे दौरा पडऩे पर तत्काल न्यू राजेन्द्रनगर स्थित मेडिसाइन हास्पिटल में दाखिल कराया गया था। वे 49 वर्ष के थे। उनके करीबी साथियों ने बताया कि सुबह 11 बजे करीब उन्होंने अपने संगठन के कुछ पदाधिकारियों से फोन पर सामान्य रूप से बात की। उसके पश्चात वे पूजा कर रहे थे इस बीच उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। सहज-सरल स्वभाव के श्री चौबे भारती श्रमजीवी पत्रकार संगठन के प्रदेशाध्यक्ष भी थे। राजधानी सहित प्रदेशभर के पत्रकार साथियों