नई दिल्ली (खबरगली) दिल्ली के हौज खास इलाके में देर रात एसी में ब्लास्ट के बाद भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी धनेन्द्र कुमार (80) की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि उनका बेटा घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात करीब 11:18 बजे की है, जब आवासीय मकान में लगे एयर कंडीशनर में अचानक विस्फोट हुआ। इसके बाद आग तेजी से फैल गई और पूरे घर में धुआं भर गया। धुएं के कारण अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।