महासमुंद (खबरगली) महासमुंद जिले में भीमखोज के निकट खल्लारी मंदिर में हुए रोप-वे हादसे में एक और मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक गोविंद स्वामी (47) वेंटिलेटर पर थे। उन्होंने मंगलवार रात करीब 9 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वे पेशे से किसान थे। इससे पहले इस हादसे में रायपुर निवासी महिला शिक्षिका आयुषी की मौत हो गई थी।
- Today is: