गरज-चमक के साथ कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश खबरगली The impact of Cyclone Moraasu was felt in Raipur

रायपुर (खबरगली) आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में आए चक्रवाती तूफान 'मुरासु' का असर छत्तीसगढ़ में भी दिखने लगा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मंगलवार, 3 नवंबर को सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और शाम होते ही गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ चल रही ठंडी हवाओं और हल्की धुंध ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। तूफान के प्रभाव से आने वाले घंटों में प्रदेश के अन्य इलाकों में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।