रायपुर (खबरगली) राशन कार्डधारियों के बीच परिवार के सदस्यों के नाम काटे जाने और राशन कार्ड बंद किए जाने को लेकर फैल रही खबरों को खाद्य विभाग ने भ्रामक बताया है। खाद्य विभाग के नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि ई-केवाईसी पूरी नहीं होने के कारण किसी सदस्य का खाद्यान्न आबंटन एवं वितरण प्रभावित हो सकता है, लेकिन इसे राशन कार्ड से नाम काटने या पूरा राशन कार्ड बंद करने की कार्रवाई नहीं माना जाना चाहिए।
- Today is:
