जल्द ही शुरू होगी अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट खबरगली New facility for passengers at the airport; Akasa Air flights to start soon. raipur chhattisgarh khabargali

रायपुर (खबरगली)  स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से जल्दी ही एयर इंडिया और इंडिगो के बाद अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट उड़ान भरेगी। इसके शुरू होने पर मुंबई के लिए 5 फ्लाइट हो जाएंगी। इस समय मुंबई के लिए इंडिगो की 4 फ्लाइटों का संचालन होता है। नई फ्लाइट को सितंबर से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके लिए विमानन कंपनी के अधिकारी यात्रियों की संख्या और संभावनाओं को लेकर सर्वे कर रहे है। इसके आधार पर फ्लाइट शुरू करने की कवायद चल रही है।

एयरपोर्ट में कंपनी का दफ्तर शुरू नहीं