जल्दी करा ले ये काम

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। यदि आप इस योजना की अगली किस्तों का लाभ बिना किसी रुकावट के पाना चाहते हैं, तो आपको E-KYC करवाना अनिवार्य होगा। जिले में यह प्रक्रिया 3 अप्रैल 2026 से शुरू होने जा रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन महिलाओं का ई-केवाईसी पूरा नहीं होगा, उन्हें भविष्य में भुगतान मिलने में समस्या आ सकती है।