रतलाम (खबरगली) रतलाम जिले से एक बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर सामने आई है। जम्मू-कटरा हाईवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में रतलाम निवासी एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में रतलाम के रियल एस्टेट कारोबारी करमजीत सिंह संधू (52 वर्ष), उनकी पत्नी और उनका 22 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटा शामिल हैं। एक साथ परिवार के तीन सदस्यों की मौत से पूरे शहर और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
नो पार्किंग में खड़े ट्रक से टकराई कार
