कांग्रेस वर्किंग कमेटी

1997 के बाद पहली बार चुने जाएंगे सदस्य

नई दिल्ली (khabargali) कांग्रेस पार्टी ने अध्यक्ष पद के साथ साथ कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्यों के चुनावों की घोषणा भी कर दी गई है. खास बात ये है कि साल 1997 के बाद पहली बार इन सदस्यों का चुनाव किया जा रहा है जब पार्टी के शीर्ष समूह के सदस्यों को चुनाव के जरिए चुना जाएगा.ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के चुनाव तय समय पर ही होंगे और नामांकन 24 सितंबर से 30 सितंबर तक किए जाएंगे. कांग्रेस सेंट्रल इलेक्शन ऑथोरिटी के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने इस बात की जानकारी दी है.