कबीर पंथ के सन्त प्रकाश मुनि साहेब

अवैध निर्माण व अतिक्रमण को तत्काल बंद करने की मांग

रायपुर (khabargali) भाजपा पार्षद दल ने नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे एवम उप नेता मनोज वर्मा के नेतृत्व में नगर निगम जोन 4 कार्यालय के समक्ष बैठकर दो घंटे तक धरना प्र्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि शहर भर में अवैध निर्माण,बेजा कब्जा,अतिक्रमण हो रहा है और निगम प्रशासन चुप्पी साधे बैठी है। दरअसल कबीर पंथ के धर्म गुरु के मकान का मामला जोड़कर भाजपा पार्षदों ने कहा कि एक धर्म संत के साथ ऐसा हो रहा है तो आम आदमी की तो सुनवाई मुश्किल है। उन्होने जानना चाहा कि आखिर इस अवैध निर्माण की अनुमति किसने