कोल्ड स्टोरेज ढहने से 4 की मौत

प्रयागराज (खबरगली) प्रयागराज जिले में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। जहां फाफामऊ थाना क्षेत्र के चंदापुर इलाके में स्थित एक कोल्ड स्टोरेज की इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे के साथ ही कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव भी हुआ, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।