कर्मचारी हड़ताल

रायपुर (khabargali) हड़ताल से वापस लौटे अधिकारियों-कर्मचारियों के वेतन भुगतान हेतु आदेश जारी कर दिया है। वापसी करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सुरक्षा दी जाएगी। इससे पहले सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सभी विभागाध्यक्षों एवं कलेक्टर्स को निर्देश जारी कर कहा गया है कि विभिन्न कर्मचारी संगठनों के आव्हान पर जो कर्मचारी विगत 25 जुलाई से 29 जुलाई 2022 तक की अवधि में हड़ताल में थे एवं वर्तमान में हड़ताल में शामिल नहीं हुए हैं, उन्हें 25 जुलाई से 29 जुलाई 2022 तक हड़ताल अवधि को अवकाश स्वीकृत करते हुए वेतन भुगतान किया जाए।