Khabargali cg news cg big news cg hindi news khabargali

भानुप्रतापपुर (khabargali) कांकेर के भाजपा सांसद भोजराज नाग के काफिले के वाहन की टक्कर से घायल एक और युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अब तक इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों एक ही गांव पोंडगांव के रहने वाले हैं। इस घटना के बाद गांव में आक्रोश देखा जा रहा है। 

यह हादसा सोमवार रात हुआ। भाजपा सांसद भोजराज नाग भानुप्रतापपुर से अंतागढ़ जा रहे थे, तभी अंतागढ़ थाना क्षेत्र के पोडगांव के पास कांकेर सांसद भोजराज नाग के फॉलो वाहन ने बाइक को टक्कर मारी थी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई थी. वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल थे।