लेबनान (खबरगली) लेबनान की पूर्वी बेका घाटी में इजरायली हवाई हमलों में 10 लोगों की मौत हो गई और 24 लोग घायल हो गए। वहीं सैदा के ऐन अल-हिलवे शरणार्थी शिविर पर हमले में दो और लोगों की जान गई।
इजरायल ने कहा कि उसने हिजबुल्लाह और हमास के कमांड सेंटर्स को निशाना बनाया है। यह जानकारी लेबनानी अधिकारियों ने दी है। ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब दोनों पक्षों के बीच नवंबर 2024 में युद्धविराम (सीजफायर) समझौता हो चुका था। इजरायली सेना ने कहा कि उसने बेका घाटी (Bekaa Valley) में हिज़्बुल्लाह से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया।