मार्च 2027 तक आदेश जारी Six-month ban on the transfer of staff deployed for census duty; order issued

रायपुर (खबरगली)  राज्य सरकार ने जनगणना 2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के कार्यों में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण पर अगले छह माह या कार्य पूर्ण होने तक रोक लगा दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। राज्य में जनसंख्या गणना का फील्ड कार्य जनवरी-फरवरी 2027 में होना है। वर्तमान में, 12 अक्टूबर से जिला स्तर पर जनगणना अधिकारी, अनुविभागीय स्तर पर तथा तहसील स्तर पर प्रभारी अधिकारियों का सघन प्रशिक्षण शुरू हो चुका है।